Politics : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि गिरिराज सिंह ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की वकालत कर दी है, इसको लेकर देशभर में इस बयान की आलोचना की जा रही है।
बता दें कि गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग खुद को बाबर (Babar) और औरंगजेब की औलाद कहलाने में खुशी महसूस कर रहे हैं, वे भारत माता के सच्चे पुत्र कभी नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आएगी तो धर्मांतरण को लेकर कड़ा कानून लाएगी।
Politics : नाथूराम गोडसे भारत का सपूत था- गिरिराज सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर बड़ा हंगामा हुआ। महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में प्रदर्शन शुरू हो गया। इसको लेकर तरह-तरह की टिप्पणी भी की जा रही है।
अब इस विवादित बयानबाजी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कूद गए हैं। कल यानी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान में नाथूराम गोडसे को भारत का ‘सपूत’ बता दिया है।
गिरिराज ने कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा गोडसे मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था । गोडसे भारत में पैदा हुआ था।
Politics : ‘कांग्रेस धर्मांतरण को दे रही बढ़ावा’
गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘गोडसे भले ही गांधी के हत्यारा हैं, लेकिन वे भारत के सपूत भी हैं। गोडसे भारत में ही पैदा हुआ है, औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा क जिसे बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है, वो भारत माता का सपूत नहीं हो सकते हैं। इसके साथ ही गिरिराज ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहित करने और आतंक फैलाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आएगी तो धर्मांतरण को लेकर कड़ा कानून बनाएगी। अगर सनातनी का धर्मांतरण करवाया गया तो देश में लोकतंत्र ही नहीं बचेगा।
Also Read : Politics : Nadda ने की टिफिन पर चर्चा, चुनाव को लेकर बनाई रणनीति | Nation One