ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

NEWS : केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने किया बड़ा एलान, बोले- अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बाकी है | Nation One

NEWS : अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश में राम ज्योति जलाकर दीवाली मनाई जा रही है। बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है। 

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की लीला पूरी दुनिया देख रही है। अब लीला दिखाने की बारी मथुरा और काशी की है। अयोध्या तो झांकी है, काशी और मथुरा बाकी है। वह सिमरिया गंगा नदी तट पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि भारत का हिंदुओं की धर्म के प्रति आस्था जागृति हो चुकी है। मैं आज जहां भी गया, वहां युवाओं को प्रभु श्री राम की भक्ति में देखा। राम मंदिर तो 1947 में ही बन जाना चाहिए था, लेकिन उस समय देश पर राज करने वाले मस्जिद बनाने की चाह रखते थे, लेकिन सनातनियों के विरोध से उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

NEWS : आज रामलला विराजमान हो गए'

गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और सनातनियों का दृड़ संकल्प ही है कि रामलला मंदिर में विराजित हुए हैं। गंगा समग्र के प्रांत संयोजक सह एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि आज भारत के लिए बहुत ही अद्भुत दिन है। यह दिन इतिहास में स्वर्णिम दिन के तौर पर याद किया जाएगा। यहां पर दो हजार लोगों ने एक लाख दीप जलाकर अपने आप में रिकॉर्ड बनाया है।

Also Read :NEWS : प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की तस्वीर लीक होना गलत, मूर्तिकार की पत्नी का बयान | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed