NEWS : दिल्ली से मुंबई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब 12 घंटे में पूरा होगा सफर | Nation One

NEWS दिल्ली से मुंबई यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली से मुंबई तक बनाए जाने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 के अंत तक पहले चरण का कार्य पूरा हो जाएगा।

आपको बता दें कि अगर अभी दिल्ली से मुंबई किसी को सड़क मार्ग से जाना हो तो उसको 30 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। लेकिन जब दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो यह सफर महज 12 घंटे में पूरा हो जाएगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का कार्य इन दिनों बहुत तेजी से चल रहा है और सूत्रों के अनुसार इसका पहला चरण 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। फिर इसे आम जनता के लिए इसको खोल दिया जाएगा।

NEWS : 7 राज्यों के लोगों को होगा फायदा

किसी भी देश की तरक्की का रास्ता उसकी सड़कों से होकर गुजरता है। विकसित होने की प्रक्रिया में रोड इन्फ्राट्रक्च र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़कें अगर अच्छी होगी तो देश के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगम तरीके से सरल तरीके से देश के लोग यात्रा कर पाएंगे। और व्यापार भी बहुत स्मूथ तरीके से तेजी से बढ़ पाएगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे जब बन जाएगा तो लगभग 4 से ज्यादा राज्य इसके अंतर्गत आएंगे और 7 से ज्यादा राज्यों को इस एक्सप्रेस वे से फायदा होगा। दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के लोगों को तो फायदा होगा ही, व्यापार के लिहाज से भी यह बेहद महत्वपूर्ण होगा।

बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनने से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। बस या कार से सफर करने वालों को बेहद कम समय लगेगा। इससे लोगों का समय तो बचेगा ही साथ ही जल्द ही अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। साथ गाड़ी के ईंधन में भी बचत होगी। यह हाइवे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है।

Also Read : NEWS : मोदी सरकार ने जनता को दिया न्यू ईयर गिफ्ट, इन योजनाओं के ब्याज में बड़ा फेरबदल | Nation One