NEWS : राहुल गांधी ने पहने कूली के कपड़े, पहुंचे बस स्टैंड पहुंचे, बैग भी उठाया | Nation One

NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार सुबह का उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कूली के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया। यहां कुलियों से बात की, उनकी वर्दी पहनी और वजन भी उठाया।

NEWS : कनाडा मामले में सरकार सख्त, टॉप रायनयिक को किया निष्कासित, भारत छोड़ने का आदेश | Nation One

NEWS : लोकसभा में अमित शाह ने कहा था, डरो मत

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में हिस्सा लिया था। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया था कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने वाला कानून तत्काल लागू होना चाहिए।

चर्चा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया था। लोकसभा में जैसे ही अमित शाह ने बोलना शुरू किया, तब राहुल गांधी उठकर जाने लगे।

इस पर अमित शाह ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि डरो मत। स्पीकर ओम बिरला ने बीच-बचाव करते हुए कहा था कि कोई सदस्य कभी भी उठकर संसद से जा सकता है।

Also Read : NEWS : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, फ्लैट से गिरफ्तार की गई विदेशी महिलाएं | Nation One