ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : पुलिस कस्टडी से भागा सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी, तालाब में गिरने से मौत | Nation One
News : असम के नागांव जिले में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी तफजुल इस्लाम की पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान मौत हो गई। भागने के दौरान वह तालाब में जा गिरा और दम तोड़ दिया। आरोपी के शव को बरामद कर लिया गया है। बताया गया कि पुलिस शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए घटनास्‍थल पर जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया था। नगांव एसपी स्वप्ननील डेका ने बताया, 'जब पुलिस टीम कल रात आरोपी को जांच के लिए उस स्थान पर ले गई, जहां घटना हुई थी, तो मुख्य आरोपी ने भागने की कोशिश की और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया। हमारे पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में जुट गए और उनकी मदद से एसडीआरएफ टीम ने आज सुबह आरोपी का शव तालाब से बरामद कर लिया है।'

News : क्‍या है मामला

दरअसल, 22 अगस्त को तीन आरोपियों ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

News : सीएम ने भी दिया था बयान

इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा, ‘जब महिलाओं के खिलाफ कोई अत्याचार होता है, तो हमें त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता होती है।’ असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने भी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और घटनास्थल का दौरा किया। Also Read : News : शिप्रा कृष्णा विस्ता इंदिरापुरम में हो रहा हैं अनधिकृत निर्माण, GDA करेगी सख्त कार्यवाही | Nation One
Public Notice
MDDA ADD

खबरें और भी