ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

NEWS : CM योगी की मां एक बार फिर अस्पताल में भर्ती, ये है वजह | Nation One 

NEWS : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को के बार फिर ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। जिसके चलते अस्पताल में एडमिट किया गया है।

NEWS : यूपी के सीएम की मां अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। जिस वजह से उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है।

NEWS : कैबिनेट मंत्री ने जाना हाल

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने एम्स अस्पताल पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हाल जाना। बता दें इससे पहले मई में भी अधिक उम्र में होने वाली समस्याओं के चलते सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Also Read :NEWS  : इंटरनेट पर धूम मचा रहा बदोबती गाने को यूट्यूब ने हटाया | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed