वेब स्टोरी

News : मेंहदी की रस्म में नाचते-नाचते दुल्हन की हुई मौत, मातम में बदली खुशियां | Nation One 

News : भीमताल के नौकुचियाताल से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां शादी समारोह की मेहंदी रस्म के दौरान दुल्हन की नाचने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

News : डांस करते-करते बेहोश होकर गिर गई

दिल्ली निवासी संजय जैन की बेटी श्रेया जैन की शादी लखनऊ निवासी युवक से तय हुई थी। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों परिवार के लोग भीमताल के नौकुचियाताल के पास एक रिजॉर्ट पहुंचे थे। शनिवार को घर के सभी सदस्य फंक्शन की तैयारी में लगे हुए थे। 

देर शाम को मेहंदी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था जिसके चलते दुल्हन श्रेया स्टेज पर डांस कर रही थी लेकिन डांस करते-करते अचानक से श्रेया स्टेज पर बेहोश होकर गिर गई। जिसे देखकर सभी लोग घबरा गए और वह श्रेया को भीमताल सीएचसी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक युवती को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

News : परिजन शव को लेकर दिल्ली चले गए

बेटी की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची लेकिन संजय कुमार जैन की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने का प्रार्थना पत्र भीमताल पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Also Read :News : Elon Musk ने की EVM को हटाने की मांग, राजीव चंद्रशेखर ने किया पलटवार | Nation One 

You Might Also Like

Facebook Feed