Nainital जिले में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शुक्रवार को एक बुजुर्ग को बाघ उठा ले गया था। जिसके बाद वन विभाग द्वारा एक बाघ को पकड़ा गया था। लेकिन इसके बाद भी रविवार को फिर बार ने ढेला रेंज के जंगल में एक महिला को अपना निवाला बना लिया।
दरअसल, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में बाघ ने लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबित महिला अपनी साथी महिलाओं के साथ जंगल में गई थी। बाघ उसे साथियों के बीच से उठाकर ले गया। वनकर्मियों ने उसका शव दो घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया।
Nainital : लकड़ी बीनने के लिए गई थी जंगल
नैनीताल जिले के रामनगर के सांवल्दे पश्चिमी निवासी दुर्गा देवी (50) पत्नी स्व. दान सिंह सुप्याल रविवार शाम चार बजे छह-सात महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी।
महिलाओं ने बताया कि बाघ के हमले के दौरान वो सभी सड़क से दो सौ मीटर की दूरी पर थी। तभी उनपर बाघ ने हमला कर दिया।
Nainital : लड़की को जंगल के अंदर ले गया बाघ
मिली जानकारी के मुताबिक आदमखोर दुर्गा देवी को घसीटकर जंगल के अंदर ले गया। साथी महिलाओं ने इस बात की जानकारी वनकर्मियों को दी। जिसके बाद वनकर्मियों की टीम महिला की तलाश के लिए जंगल में गई। हवाई फायर करते हुए सड़क से चार किमी अंदर महिला का शव खून से लथपथ बरामद हुआ।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि बाघ महिला का सिर खा चुका था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जंगल में लकड़ी बीनने को ना जाने के लिए बार-बार कहा जा रहा है। लेकिन वो फिर भी जंगल में जा रहे हैं।
Also Read : Uttarakhand : चारा काट रही युवती को उठा ले गया बाघ, मौत के बाद जमकर बवाल | Nation One