Mumbai : पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन | Nation One

Mumbai

Mumbai : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे अपने सरकारी आवास में ही पृथकवास पर हैं और वहीं उनका इलाज जारी है। फडणवीस ने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

Mumbai : कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

फडणवीस ने ट्विटर पर कहा कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने आराम करने लिए कहा है। उनके संपर्क में आए लोग खुद कोरोना टेस्ट करवा लें। फडणवीस को दूसरी बार कोरोना हुआ है। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से उनका इलाज मुंबई के सरकारी अस्पताल में हुआ था।

Mumbai : निर्धारित दौरा रद्द

शनिवार को अकोला के दौरे पर पहुंचे फडणवीस ने अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अपना सोलापुर का पूर्व निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया था। वे आकोला से मुंबई लौट आए थे। इसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी। रविवार सुबह उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Also Read : UP News : बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज | Nation One
Also Read : IIFA 2022 की Award Ceremony में कृति सेनन को मिला Best Actress का Award, एक्ट्रेस के Gorgeous लुक ने ढ़ाया कहर | Nation One