झारखंड: झारखंड में पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव हो रहा है। 2005 में दूसरी विधानसभा, 2009 में तीसरी और 2014 में चौथी विधानसभा के लिए चुनाव हुए। झारखंड में पहली विधानसभा 23 दिसंबर 2000 को गठित हुई। तब इसके सभी विधायक बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। 2005 से लेकर 2014 तक हुए तीन विधानसभा चुनाव में कुछ विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने जीत की हैट्रिक बनाई है।
बीजेपी
रघुवर दास: पूर्वी जमशेदपुर से रघुवर दास लगातार चुनाव जीत रहे हैं। 1995 में वह पहली बार बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 2000 में दूसरी बार जीतकर बिहार विधानसभा पहुंचे। 2005 से लगातार जीत रहे हैं।
चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह : रांची के सीपी सिंह 1978 में जनता पार्टी और 1980 में भाजपा में शामिल हो गए। बिहार विधानसभा के लिए 1996 में पहली बार चुनकर गए। दुबारा 2000 में चुनाव जीते। रा्ज्य बनने के बाद 2005 से लगातार जीत रहे हैं।
नीलकंठ सिंह मुंडा: खूंटी से चुनाव जीतनेवाले नीलकंठ सिंह मुंडा को राजनीति विरासत में मिली है। नीलकंठ पहली 2000 में बिहार विधानसभा के लिए चुनाव जीते। उसके बाद से लगातार 2005, 2009 और 2014 में चुनाव जीते।
चंपई सोरेन: चंपई सोरेन झामुमो के वरिष्ठ नेता हैं। 1995 में वह बिहार विधानसभा के लिए सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से जीते। उसके बाद लगातार जीतते आए हैं। उन्होंने 2005, 2009 और 2014 का चुनाव जीतकर तिकड़ी बनाई है।
प्रदीप यादव: झाविमो के प्रदीप यादव। 2000 में बिहार विधानसभा के लिए पोड़ैयाहाट से चुनाव जीते। झारखंड बनने के बाद 2005 से 2014 तक हुए तीन चुनाव में जीतने का श्रेय प्रदीप यादव को भी है।
ये भी पढ़ें:मैं पहली बार वोट डालने वालों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील करता हूं: सीएम रघुवर दास