Health Tips : सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में खुद का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। इस मौसम में फिट और तंदुरुस्त रहने के लिए एक्सरसाइज और योगा या फिर जिम जाते हैं।
लेकिन आज हम आपको इस खबर के माध्यम से ठंडी में की जाने वाली कुछ ऐसे योग के बारे में बताएंगे जो आपको फिट रखेगा। साथ ही वजन कम करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं क्या हैं ये योगासन।
बता दें कि सर्दियों में कड़ाके की ठंड से शरीर अकड़ जाता है। इससे आपका कुछ करने का मन नहीं करता, बस सो जाते हैं। ऐसे में शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए कुछ हेल्दी रूटीन का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आपका आलस दूर हो सके। तो आइए जानें सर्दियों के 3 योगासनों के बारे में जो आपके शरीर को लचीला बनाएंगे और अकड़न भी दूर करेंगे।
Health Tips : ठंडी में इन योगासन को करें
पादहस्तासन : पादहस्तासन करने से आपका दिल मजबूत होता है। इसके अलावा पेट की चर्बी कम होती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इस आसन से हाइट भी बढ़ती है।
अधोमुख संवासन : अधोमुख संवासन आपके पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को बहुत मजबूत बनाता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी को भी मजबूती मिलती है। इससे मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। ऐसा करने से हाथ और पैर टोन होते हैं। इससे लीवर और किडनी के रोग नहीं होते हैं।
चक्रासन : चक्रासन करने से आपका वजन नियंत्रित रहता है और शरीर लचीला भी बनता है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है।
Also Read : Health Tip : क्या वजन घटाने के लिए आप भी करते हैं ये गलतियां? तो हो जाएं सावधान | Nation One