Hathras : पुलिस ने दर्ज की FIR, देवप्रकाश मधुरकर मुख्य आरोपी | Nation One
Hathras : हाथरस के रतिभानपुर में हुए सत्संग के दौरान हादसे में अब तक 121 लोगों की जान जा चुकी है. इस हादसे के चलते अब तक कई लोग घायल भी हुए हैं. अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. एफआईआर में नए आपराधिक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. हाथरस हादसे की एफआईआर भारतीय न्याय संहिता यानी BNS के तहत 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत केस दर्ज किया गया है. इस एफआईआर में कई लोगों के नाम भी शामिल हैं. इसमें मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुरकर को बताया गया है. एफआईआर में प्रमुख आरोप के तौर पर जिस शख्स का नाम है वह है देवप्रकाश मधुकर. देवप्रकाश भोले बाबा का खास बताया जाता है. हाथरस में हुआ सत्संग इसी के संरक्षण में हुआ है. भोले बाबा के इस सेवादार के साथ-साथ इस धार्मिक आयोजन में अन्य आयोजिकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. देवप्रकाश मधुकर हाथरस के सिंदराराऊ में दमदमपुरा का निवासी बताया जाता है.









