Haridwar : चाची ने नाबालिग भतीजी का कराया गैंगरेप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज | Nation One
30 Aug, 2024 Nation One News 109
Haridwar : गुरुग्राम की किशोरी से हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि किशोरी को बेहोशी की दवाई देकर दुष्कर्म किया गया. किशोरी की चाची उसे यहां बेटे की पूजा कराने के बहाने लेकर आई थी. जिसके बाद उसके ही परिचितों से होटल में दुष्कर्म करवाया. गुड़गांव के पालम विहार थाने से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चाचाी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
Haridwar : 2023 का है मामला
पुलिस के अनुसार, पालम विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक 16 वर्षीय ने तहरीर दी है. जिसमें बताया कि बीती 12 अगस्त को वह अपने चाचा-चाची के पास रहने गुड़गांव आई थीं. सितंबर 2023 में चाची उसे हरिद्वार में बेटे के नाम से पूजा करवाने की बात कही.
Haridwar के होटल में बुक किये कमरे
नौ सितंबर बस में बैठते ही चाची राम किशोर नाम के व्यक्ति से मिली. हरिद्वार पहुंचने पर एक होटल में दो कमरे बुक किए गये. यहां पहुंचने पर चाची का ही एक परिचित युवक मिला. चाची ने उसे भी साथ ही रहने के लिए कहा. आरोप है कि उल्टी होने पर उसे दवाई दी गई. जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई.
Haridwar : किशोरी के साथ जबरन बनाये संबंध
आरोप है कि जब होश आया तो उसके पास में परिचित युवक लेटा हुआ था. उसने गलत काम करने का विरोध किया. जिसके बाद युवक ने कहा चाची के कहने पर ये सब हो रहा है. चाची ने किसी को कुछ भी बताने से मना किया है. आरोप है कि फिर से दवाई खिलाकर रामकिशोर ने भी उससे दुष्कर्म किया.
Haridwar : गुरुग्राम में दर्ज जीरो FIR
आरोप है कि हरिद्वार से वापस जाने के बाद किसी न किसी बहाने से उसकी चाची उसे रामकिशोर के पास भेजती थी. नवंबर में उसे सामान देने के बहाने भेजा, जहां रामकिशोर ने उससे जबरन दुष्कर्म किया. किशोरी ने चाचा के बच्चों को जानकारी दी. तब परिवार को इसका पता चला. इसके बाद पूरे परिवार को मरवाने की धमकी दी गई. शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Also Read : Haridwar : ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर महिला ने रची प्रेमी के अपहरण की साजिश, गिरफ्तार | Nation One