ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Hardoi- नशे में घुत एक शख्स ने आलू गायब होने पर डायल किया 112
जब लोगों के लाखों का सामान और गहने चोरी होते हैं तो वो पुलिय थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो शख्स महज़ ढ़ाई सौ ग्राम आलू गायब होने पर पुलिस को बुला लेता है। और आरोपी को पकड़ने की पुलिस से ज़िद करने लगता है। जब पुलिस ने पूछा की आलू कहां गए तब वो शख्स कहता है कि इसकी ही तो जांच करनी है। वितार- दरअसल हरदोई ज़िले में छोटी दीपावली की रात इस शख्स ने डायल 112 पर काॅल कर पुलिस को बुला लिया। जब यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पहुंचकर पुलिस ने अपना माथा ही पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ढ़ाई से तीन सौ ग्राम आलू गायब होने पर शराब के नशे में घुत इस शख्स ने पुलिस को बुलाया है। पुलिस से कहा ढू़ढों मेरे आलू- जब पुलिस ने पूछा कि कौन ले गया आलू इस पुलिस को जवाब मिला की इसकी ही तो जांच करनी है कि आखिर मेरे आलू ले कौन गया। आपको बता दें कि बुधवार की रात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस फिल्हाल इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है।