Haldwani : 10वीं की छात्रा से 4 दिन तक दुष्कर्म करता रहा युवक, पुलिस ने लड़की को किया बरामद | Nation One
23 Aug, 2024 Nation One News 41
Haldwani : हल्द्वानी में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हल्द्वानी क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुई 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने किशोरी को बहला फुसलाकर घर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Haldwani : स्कूल जाने के लिए घर से निकली
बता दें कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी 15 अगस्त की सुबह 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर किशोरी को 19 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक घर से बरामद कर लिया।
Haldwani : आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर राजपुरा निवासी (21 वर्ष) युवक के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी ने बयान दिए थे कि आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास अपने रिश्तेदार के घर ले गया था। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Also Read : Metaverse गेम खेलते-खेलते 16 साल की लड़की से ‘Virtually Gangrape’, जांच में जुटी पुलिस | Nation One