Gujarat Politics: गुजरात में बजरंग दल ने कांग्रेस दफ्तर का नाम बदलकर किया ‘हज हाउस’, जानिए मिड नाइट ड्रामे का पूरा मामला | Nation One

gujarat politics

Gujarat Politics: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि गुरुवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस कार्यालय का नाम बदलकर ‘हज हाउस’ कर दिया।

वहीं कांग्रेस दफ्तर के परिसर में लगी पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी बजरंग दल के लोगों ने हज हाउस लिखकर स्टीकर चस्पा कर दिया।

Gujarat Politics: क्यों किया गया प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, यह प्रदर्शन गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के कथित बयान के बाद किया गया है।

दरअसल उन्होंने कहा था कि देश के खजाने पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। साथ ही जगदीश ठाकोर ने पार्टी से अपील की थी कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी करे।

कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों का समर्थन किया है। कांग्रेस की विचारधारा कभी नहीं बदली चाहे पार्टी सत्ता में रहे या ना रहे।

बता दें कि जगदीश ठाकोर के इस बयान से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर काली स्याही से हज हाउस लिख दिया।

Also Read: Uttarakhand: ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही बस चीला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी, इतने लोग घायल | Nation One

उन्होनें हरे रंग के बैनर और स्टीकर भी चिपका दिया। लेकिन अभी तक कांग्रेस की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है। हालांकि, पार्टी पुलिस में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करवा सकती है।

जगदीश ठाकोर ने क्यों दिया था ऐसा बयान

जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। और सारी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

वहीं कांग्रेस के विरोधी दलों का आरोप है कि चुनाव के मद्देनजर अल्पसंख्यकों को लेकर कांग्रेस के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं। साथ ही कहा गया कांग्रेस मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए इस तरह के बयान दे रही है।

Also Read: Entertainment News: आलिया भट्ट के बेबी बंप फ्लॉन्ट की तस्वीरें आई सामने, फेस पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो | Nation One

जैसे की हम जानते हैं कि काफी लंबे समय से कांग्रेस गुजरात में सत्ता से बाहर है। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ी भी थी। वहीं अपना दावा और मजबूत करने के लिए कांग्रेस जमकर मेहनत कर रही है।