पाक से संचालित हो रहे गजवा ए हिंद मॉड्यूल का भंडाफोड़, NIA ने की छापेमारी | Nation One
NIA यानी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने रविवार को देश के तीन राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह छापेमारी “गजवा ए हिंद” मॉड्यूल के संबंध में हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक गजवा ए हिंद का मॉड्यूल हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और बड़ी संख्या में लोग इस मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं, इनमें कई भारतीय भी हैं।
NIA ने पटना में दो जगह, दरभंगा में एक जगह, सूरत और बरेली में भी छापेमारी की। छापेमारी में डिजिटल उपकरण जैसे मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड और बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं।
NIA : पिछले वर्ष गिरफ्त में आया था मास्टरमाइंड
बता दें कि NIA ने बीते साल भी इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। बिहार पुलिस ने बीती साल 14 जुलाई को बिहार के फुलवारी शरीफ से मरगूब अहमद दानिश ऊर्फ ताहिर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके आठ दिन बाद एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।
एनआईए ने जनवरी में दानिश के खिलाफ IPC और UAPA एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। उस गिरफ्तारी के बाद से ही एजेंसी की नजर इस मामले पर बनी हुई थी।
NIA : कट्टरपंथी बनाने का मकसद था
NIA ने बताया कि ये सारे आरोपी पाकिस्तान मुल्क से संचालित गजवा ए हिंद मॉड्यूल का मेंबर है। इस मॉड्यूल का उद्देश्य युवाओं को अपने साथ जोड़कर उन्हें कट्टरपंथी बनाकर दुसरे धर्म के खिलाफ नफरत फैलाना है।
जांच में पता चला कि दानिश व्हाट्सएप पर बनाए गए गजवा ए हिंद ग्रुप का एडमिन था और इसका पेज पाकिस्तान से बनाया गया था। इस ग्रुप में कई भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और यमन मूल के लोग जुड़े हुए थे।
ये लोग देश में स्लीपर सेल बनाना चाहते थे ताकि आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा सके। गिरफ्तार आरोपी ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य ग्रुप भी बनाए थे, जैसे बांग्लादेशी ‘गजवा ए हिंद’ और उसमें बांग्लादेश के युवाओं को जोड़कर उसे भी बरगलाने का काम कर रहा था। अगर यह आरोपी NIA के हाथ नहीं आता तो बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था।
Also Read : NEWS : कन्हैया लाल के मर्डर पर बनी फिल्म, रिलीज हुआ दिल दहला देने वाला टीजर | Nation One