पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को देर शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उनको आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालात को गंभीर देख उनको हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि बृजलाल अस्पताल में भर्ती कुंजवाल की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। वही वहां के डॉक्टरों ने बताया कि अभी उनका एंजियोग्राफी होनी है। उनका ब्लड प्रेशर अभी पूरी तरीके से सामान्य नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को देर शाम पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
वही रीपोर्ट आने के बाद उनकी हालात में सुधार अगर सुधार नही हुआ तो उनको दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के लिए रेफर किया जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हायर सेंटर ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जा रही है। इससे पहले शनिवार सुबह उनका हाल जानने विधायक राम सिंह केड़ा और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी पहुंचे।