दिग्विजय सिंह का सिंधिया और पायलट पर हमला, कहा- इन युवाओं में धैर्य की कमी | Nation One

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की कांग्रेस सरकार में उथल-पुथल चल रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा इन नौजवानों में सब्र नहीं है। इन दोनों युवा नेताओं को पार्टी ने बहुत सम्मान दिया। सिंह ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उस दुश्मन से हाथ मिलाया, जिससे वह हार चुके हैं। वरिष्‍ठ नेता ने कहा कि दोनों नेताओं ने पार्टी अनुशासन के खिलाफ काम किया, जिसमें मुझे दुख है।

सिंह ने कहा कि सचिन पायलट को सांसद, केन्द्रीय मंत्री, राजस्थान पार्टी प्रमुख और डिप्टी सीएम बनाया गया, उनकी उम्र क्या है? वह अभी भी युवा है, उसे थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। उनकी हरकतें पार्टी के अनुशासन के खिलाफ हैं। इन युवाओं में धैर्य नहीं है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर लिया था। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने की वजह से कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इस कारण कमलनाथ सरकार गिर गई थी। उस वक़्त सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए थे।

वहीं अब सचिन पायलट खुले तौर पर बगावत कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने भाजपा में जाने से साफ इनकार किया है। सचिन पायलट ने पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने के बाद बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि वे भाजपा में शामिल नहीं हो रहे। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।