Dehradun car accident - पल भर में मौत के मुंह में समा गई छह जिंदगीयां, परिजनों का दर्द बयान कर पाना मुश्किल | Nation One
13 Nov, 2024 Nation One News 224
Dehradun : देहरादून में 11 नवंबर को देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे से पूरा शहर सन्न है। शहर के पॉश इलाके ओएनजीसी चौक पर हुए इस हादसे में 6 लोगो ने अपनी जान गवां दी। जिस्मे तीन युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। ये हादसा इतना भयावह था कि जिस किसी ने इस के बारे में सुना वो अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पाया ।हादसे में देखते ही देखते पल भर में छह दोस्त मौत के मुंह में समा गए।
Dehradun - एक फोन कॉल ने बदल दी दुनिया
हादसे के की खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन इस बात पर विश्वास ही नही कर पा रहे कि उनके आँख के तारे एक पल में उनसे ऑझल हो गए। हादसे में अपनी जान गवांने वाली 20 वर्षिय कामाक्षी के परिवार वालों ने अपनी एक लौती ऑलाद गंवा दी। कामाक्षी के पिता बताते हैं कि सोमवार रात कामाक्षी अपनी दोस्त गुनित के साथ युत्थ फैस्टिवल में गई थी जहां से वो घर लौट आई थी । कामाक्षी की आवाज आई पापा आपने खाना खा लिया, आप सो जाओ मैं भी सोने जा रही हूं.। जिसके बाद जब उनकी सुबह आँख खुली तो एक फोन कॉल से उनकी दुनियां ही बदल गई।
Dehradun - शत-विशत शव देखकर सन्न रह गया ट्रक ड्राईवर
वही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी में ट्रक चालक ने बताया कि रात के 2 बजे थे, मैं खुद तेज रफ्तार में था क्योकी सड़क खाली थी। बस मुझे ये दिखा कि एक तेज रफ्तार गाड़ी मेरे ट्रक के पिछले हिस्से से आकर चिपक गई। ट्रक चालक ने बताया कि जब उसने ट्रक से उतर कर देखा तो शत-विशत शव देखकर वो सन्न रह गए और वहां से भाग गया। वही शहर के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कार की ओवर-स्पीडींग को हादसे का कारण माना जा रहा है लेकिन हादसे का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। ये हादसा बहुत ही दुखद है। जिस जिस ने इस हादसे के बारे में सुना वो सन्न रह गया। इस हादसे ने शहर को हिला कर रख दिया। रिपोर्ट – आस्था पूरी
Also Read : Dehradun में भयंकर सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत | Nation One