Daler Mehndi Arrested: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि मशहूर सिंगर दलेर मेंहदी को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दलेर मेंहदी पर मानव तस्करी का आरोप है जिसको लेकर अदालत ने दलेर मेंहदी को 2 साल के कारावास की सज़ा सुनाई है। ये मामला कबूतरबाजी का है।
बता दें 15 साल पहले दलेर मेंहदी पर मानव तस्करी का आरोप लगा था जिसमें दलेर मेंहदी को दोषी करार कर दिया है और 15 साल बाद फैसला सुनाया गया है।
साल 2003 में गायक दलेर मेहंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मेंहदी पर लोगों को अवैध तरीके से विदेश बेजने के आरोप गया गया था।
ऐसा करने के लिए दलेर मेहंदी ने लोगों से मोटी रकम वसूली है ऐसा भी कहा गया था. साल 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगों को अवैध रुप से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था।
इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके दिवंगत भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस किया गया था. केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ करीबन 35 शिकायतें सामने आई थीं।