
UP Election: अयोध्या से नहीं, सीएम योगी इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे | Nation One
BJP Candidate List UP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) की रणभेरी बज चुकी है। 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के पहली लिस्ट जारी करने में लगी हुईं हैं। भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए 15 जनवरी को बड़ी घोषणा की है।
इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शनिवार को पार्टी की पहली लिस्ट जारी की है। भाजपा ने पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों और दूसरा चरण के लिए 48 उम्मीदवारों की घोषणा की। बाकि बचे हुए सीटों पर पार्टी का विचार-विमर्श जारी है।
काफी समय से चर्चा की जा रही थी कि सीएम योगी अयोध्या या मथुरा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब तय हो गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को भी टिकट दिया गया है। मथुरा से मंत्री श्रीकांत शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
यूपी प्रभारी ने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें ये नाम तय किए गये हैं।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की थी।