News : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दशहरे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं | Nation One
12 Oct, 2024 Nation One News 81
News : देशभर में आज दशहरे का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरे के पावन पर्व पर सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सभी स्वयंसेवकों को सीएम धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है।
News : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम धामी ने कहा कि ये पर्व जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश देता है। आइए हम सभी सत्य और न्याय के पथ पर चलते हुए मानवता के कल्याण की भावना से प्रेरित होकर आगे बढ़ते रहें।
News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस की दी बधाई
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम ने कहा है कि स्वयंसेवियों द्वारा देश की सेवा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की दिशा में किए जा रहे कार्य प्रेरणास्रोत हैं।
Also Read : UP News : भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सीएम योगी का एक्शन, 2 PCS अफसर हुए सस्पेंड | Nation One