छत्तीसगढ़: किसानों के हक के लिए भाजपाईयों का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

जांजगीर चांपा: धान खरीद की समय सीमा बढ़ाने एवं केशकाल में किसानों से लाठीचार्ज करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपाईयों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया साथ ही राजयपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौपा।

जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में आज भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मिडिया से चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा कि आज किसान अपनी धान खरीदी की तारीख बढ़ने के लिए प्रदेश में आंदोलित हैं, एक दिन धरना किया तो उन पर लाठी चॉर्ज करा दिया गया, भूपेश सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है, किसानो पर बर्बरता पूर्वक लाठी बरसा रही है।

भारतीय जनता पार्टी किसानों के हक़ के लिए यह लड़ाई लड़ रही है और इसीलिए आज यह धरना प्रदर्शन किया गया है। हमारी माँग है कि धान खरीदी कि तिथि बढ़ाई जाए, लाखों किसान छत्तीसगढ़ में धान बेचने से छूट गए हैं उनका धान खरीदा जाए, जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें निशर्त जेल से रिहा किया जाए, किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए।

जांजगीर चांपा से दीपक यादव की रिपोर्ट