Chamoli : नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी समेत 15 लोगों की मौत | Nation One

Chamoli : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग झुलस गए हैं।

इस हादसे के बाद अफरातफरी की स्थिति है। कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chamoli : घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाने की तस्वीरें शेयर

हादसे की जानकारी एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाने की तस्वीरें शेयर की है।

हादसे के बारे में चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Also Read : NEWS : जोधपुर में दिल दहला देने वाली घटना, 6 महीने की बच्ची समेत 4 को जिंदा जलाया | Nation One