लखनऊ में कैबिनेट बैठक: कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा, अयोध्या संग्रहालय से लेकर खिलाड़ियों की भर्ती तक फैसले संभावित
लखनऊ- राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 21 प्रस्तावों को विचार के लिए प्रस्तुत किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जिन प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है, उनमें अयोध्या में विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण और उसके संचालन की रूपरेखा शामिल है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए नई नियमावली भी कैबिनेट के एजेंडे में है।
बैठक में शिक्षा, पर्यटन, खेल और बुनियादी ढांचा विकास से संबंधित कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











