
धान के समर्थन मूल्य पर इस वर्ष भी दिया जायेगा बोनस : सीएम शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले के ग्राम भानेगाँव और किरनापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने भानेगाँव की आमसभा में कहा कि किसानों को धान के समर्थन मूल्य पर इस वर्ष भी बोनस दिया जायेगा। किरनापुर की आमसभा में मुख्यमंत्री ने स्थानीय कॉलेज में एम.एससी और एम.कॉम की कक्षाएँ प्रारंभ करने की घोषणा की।
ज़रूर पढ़ें : मध्यप्रदेश की धरती पर कानून का दुरुपयोग नहीं होने देंगे : सीएम शिवराज सिंह चौहान
सीएम चौहान ने मलाजखंड में 469.26 लाख रूपये लागत की 3 वृहद परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह परियोजनाएँ हैं – 319.22 लाख लागत की मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास, 65.81 लाख लागत की प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना और 84.23 लाख रूपये लागत की पालिका निधि से निर्मित नगर वार्ड विकास योजना।