Bihar : पुजारी की गोली मारकर हत्या, दोनों आंखे निकाली, लोगों ने किया हंगामा | Nation One
Bihar : बिहार के गोपालगंज में एक पुजारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुजारी की हत्या के बाद हत्यारों ने उनकी दोनों आंखें भी निकाल लीं।
पुजारी का शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आगजनी की और पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
साथ ही, एक पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया है। इस दौरान पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। फिलहाल सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंच गए हैं और नाराज लोगों को समझाने में जुटे हैं।
Bihar : छह दिन पहले पुजारी मंदिर से गायब
मामला मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव का है। यहां रहने वाले मनोज कुमार गांव में ही अपने घर से एक किलोमीटर दूर शिव मंदिर में पुजारी थे। करीब छह दिन पहले वह घर से मंदिर में पूजा करने गए और अचानक गायब हो गए।
काफी तलाश के बाद भी जब लापता पुजारी का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
Bihar : पुजारी का शव गांव की झाड़ियों में पड़ा मिला
लापता पुजारी मनोज का शव शनिवार को गांव की झाड़ियों में पड़ा मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण हत्या हुई है।
बता दें कि पुजारी मनोज कुमार की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। अपराधियों ने पुजारी को गोली मारने के बाद उनकी दोनों आंखें निकाल लीं और प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। हत्यारे कौन हैं और किस विवाद को लेकर जघन्य तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
Bihar : लोगों के गुस्से के आगे पुलिस बेबस दिखी
पुजारी मनोज कुमार के भाई अशोक कुमार साह पूर्व मुखिया व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। पुजारी की निर्मम हत्या के बाद लोगों में गुस्सा है।
लोगों के गुस्से के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। हालांकि, पुलिस पर पथराव के बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति को काबू कर लिया है।
Bihar : बीजेपी ने घटना की आलोचना की
इस बीच, बीजेपी ने इस घटना को बिहार में ‘जंगल राज की वापसी’ करार दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार में अब नीतीश राज नहीं बल्कि जंगल राज है।
गोपालगंज में आईएसआईएस तरीके में पुजारी की हत्या, गोली मारकर हत्या, आंखें आंखें निकाल ली गईं, गुप्तांगों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बिहार में कौन सुरक्षित है, न साधु, न पुलिस और न ही आम आदमी।
Also Read : NEWS : संसद सुरक्षा चूक मामले में पहली बार बोले PM मोदी, ‘यह घटना चिंताजनक’ | Nation One