ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Bihar - लालू यादव बोले - "अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए , वे पागल हो गए हैं"
Bihar - राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बाबा साहब अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधते हुये कहा कि उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा दे देना चाहिए और "राजनीति छोड़ देनी चाहिए"। बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके प्रसाद इस सप्ताह के शुरुआत में राज्यसभा में शाह के भाषण पर उठे विवाद के बारे में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह पागल हो गए हैं। वे हमारे पूज्य बाबा साहब के प्रति नफरत से भरे हुए हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वे भी शाह के इस्तीफे की मांग के पक्ष में हैं, प्रसाद ने कहा, ‘‘शाह को कैबिनेट से बाहर किया जाना चाहिए। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। यही नहीं, उन्हें राजनीति भी छोड़ देनी चाहिए।’’ प्रसाद की यह टिप्पणी कांग्रेस के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को बाबासाहेब का अपमान किया। मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश भी जारी किया जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते यह कहते सुने जा सकते हैं कि, ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’ इससे पहले बुधवार को शाह ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने और लोगों को गुमराह करने के लिये उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश करने आरोप लगाया । रिपोर्ट - आस्था पुरी

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed