Jugjugg Jiyo : करण जौहर ने कोर्ट में दाखिल की याचिका, कहा- विशाल सिंह को ना दिखायी जाये फ़िल्म | Nation One

Jugjugg Jiyo

Jugjugg Jiyo : रांची सिविल कोर्ट में कुछ देर बाद करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो की स्क्रीनिंग होने वाली है। इससे पहले करण जौहर ने याचिका दायर की है। जिसमें कोर्ट से विशाल सिंह को फिल्म नहीं दिखाने की मांग की गयी है। पिछले सप्ताह हुई सुनवाई में कोर्ट ने फिल्म की स्क्रीनिंग सबसे पहले कोर्ट में करने का आदेश दिया था।

Jugjugg Jiyo : बन्नी रानी की कहानी चोरी

कोर्ट के आदेश के अनुसार फिल्म रिलीज करने की बात कही गयी थी। मामले के याचिका कर्ता रांची निवासी विशाल सिंह है। विशाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी कहानी बन्नी रानी की कहानी चोरी कर फिल्म जुग जुग जियो बनायी गयी है।

Jugjugg Jiyo : चुपके से कहानी पर फिल्म बना लिया

फिल्म का ट्रेलर 22 मई को जब रिलीज किया गया तो उन्हें पता चला कि यह तो उनकी ही कहानी है। जिसे चोरी कर ली गयी है। विशाल सिंह ने यह कहानी उन्हें पहले भेजा थी। लेकिन उन्होंने इसे वापस कर दिया था और अब चुपके से उसी कहानी पर फिल्म बना लिया गया।

Also Read : Agnipath Protest : ‘अग्निपथ’ के खिलाफ तीन याचिकाएं दायर, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से की यह गुजारिश | Nation One
Also Read : Vladimir Putin : पूर्व PM ने किया पुतिन को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- रूसी राष्ट्रपति मुझे दे चुके हैं धमकी | Nation One