उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, चारों धामों में हुई बर्फबारी से बढ़ी कड़ाके की ठंड…

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, चारों धामों में हुई बर्फबारी से बढ़ी कड़ाके की ठंड...

देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कल जोरदार बर्फबारी हुई। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई तो वही इसका असर निचले इलाकों में देखने को मिला। निचले इलाकों में तापमान में  गिरावट आने से ठंड में काफी इजाफा हुआ। वही गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से मनुस्यारी सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में करीब दो घंटे तक हिमपात हुआ।

सोमवार दोपहर को आसमान में बादल छाने से बारिश के आसार बने। देर शाम को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि खरसाली क्षेत्र में बर्फ की हल्की फुहारें व सुक्की हर्षिल क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की सूचना है। उत्तरकाशी मुख्यालय सहित घाटी वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: 11 दिसंबर राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे…