देहरादून : उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत में मौसम खुशमिजाज रहा हो पर, अब ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी रविवार से मौसम के करवट लेने की बात कही है। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.7 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियश रिकार्ड किया गया। जबकि, मैदानी इलाकों में पाला व कोहरा लगातार जारी है।
वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। चार और पांच जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। छह जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है।