![उत्तराखंड की खुबसूरत वादियों में पहुंचे विराट-अनुष्का, यहां मनाएंगे जन्मदिन…](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2018/11/03_11_2018-virushka_18604686.jpg)
उत्तराखंड की खुबसूरत वादियों में पहुंचे विराट-अनुष्का, यहां मनाएंगे जन्मदिन…
नरेंद्रनगर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन मनाने उनके साथ उनकी जीवन संगनी अनुष्का शर्मा उत्तराखंड की वादियों में हैं। शादी से पूर्व भी दोनों यहां आ चुके हैं। इस बार भी वह फिल्मी हस्तियों के पसंदीदा नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में ठहरे हैं। पांच नवंबर को विराट का जन्मदिन है। इस दिन इन दोनों के हरिद्वार पहुंचने की भी पूरी संभावना है। हरिद्वार में अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल का आश्रम है।
विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सुबह करीब आठ बजे दोनों नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हुए। यह होटल फिल्मी और औद्योगिक घरानों से जुड़े लोगों की पसंदीदा जगह रहा है। पांच नवंबर को विराट कोहली का 30वां जन्मदिन है।
जरूर पढ़ें: पीएम मोदी दिवाली के दिन करेंगें बाबा केदार के दर्शन, तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन..
इस दिन को यह दोनों यादगार बनाना चाहते हैं। विराट और अनुष्का की शादी की तारीख तय करने वाले अनुष्का के गुरु अनंत बाबा पाटिल के हरिद्वार स्थित आश्रम में भी दोनों विवाह से पूर्व और उसके बाद आए थे। ऐसी संभावना है कि पांच नवंबर को भी दोनों गुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। सात नवंबर को उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है।