रामनगर: कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगलो में तरह – तरह के जीव जंतु पाए जाते है। बहुत से जीव ऐसे है जो बहुत दुर्लभ है, यानी की बहुत ही कम देखे जाने वाले जीव जंतु। उनमे से ही एक जीव हाल ही के दिनों में रामनगर के कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगलो में देखने को मिला है।
कश्मीर रेड फ्लाइंग स्क्वीररेल…
कश्मीर रेड फ्लाइंग स्क्वीररेल या उड़ने वाली गिलहरी के नाम से जाना जाने वाला जीव है। जो कॉर्बेट पार्क में आज से पहले एक-दो बार ही देखने को मिला है। वन्यजीव प्रेमी का कहना है कि यह जीव बहुत ही कम देखने को मिलता है क्योंकि यह रात्रिचर जीव है। इस गिलहरी का नाम फ्लाइंग स्क्वीररेल ज़रूर है लेकिन नाम के मुताबिक यह उड़ती नहीं है। पेड़ पर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए यह ग्लाइड करती है।
कॉर्बेट नेशनल पार्क में फ्लाइंग स्क्वीररेल का दिखना शुभ संकेत…
जानकारों का मानना है कि इसके अगले पंजो और पिछले पंजो से इसकी खाल जुड़ी होती है जब यह हवा में ग्लाइड करती है तो दोनों पंजो को खोल लेती है और आसानी से यह हवा में ग्लाइड कर जाती है। इस जीव का कॉर्बेट नेशनल पार्क में दिखना शुभ संकेत माना जा रहा है।
यह जीव पाकिस्तान जैसे देशों में पाया जाता…
वहीं कॉर्बेट नेशनल पार्क के वार्डन शिवराज चाँद ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह जीव पाकिस्तान जैसे देशों में पाया जाता है और यह पेड़ के खोकले तनो में घोसला बना कर रहता है। हालांकि यह उड़ता नहीं बल्कि यह हवा में ग्लाइड करता है।
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी