Vastu Tips: घर में यहां होना चाहिए ओपन स्पेस, मिलेंगे ये फायदे, वास्तु शास्त्र के 10 नियम | Nation One

vastu tips

Vastu Tips: घर बनाते समय वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है। लेकिन कहां क्या होने चाहिए ये भी वास्तु शास्त्र में बेहद जरूरी है।

देखा जाए तो घर या मकान में खुले स्थान का बहुत महत्त्व होता है। दरअसल घर में सकारात्मक ऊर्जा निर्धारित करने में खुला स्थान बड़ी भूमिका निभाता है।

Also Read: Kanwar Yatra 2022: अब कांवड़ियों के रूट पर नहीं होगी मांस की बिक्री, CM योगी ने जारी किए निर्देश | Nation One

तो यह जानना भी बेहद जरूरी है कि वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक मकान में कहां खुला स्थान शुभ होता है और कहां अशुभ होता है ।

जानकारी के लिए बता दें कि वास्तु नियम घर की सम्रद्धि, धन, संपदा और खुशहाली बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Vastu Tips: ये हैं वास्तु शास्त्र के 10 नियम

घर में पूर्ण उत्तर दिशा और उत्तर पूर्व में खुला स्थान रखना शुभ और लाभदायक होता है।

वहीं बरामदा, बालकनी, पोर्टिको, टेरेस, को उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। और अगर मकान दो मंजिला है तो पूर्व और उत्तर की और उसकी ऊंचाई हो। ताकि इन्ही दिशा में छत खुलना चाहिए।

खिड़की और दरवाजों की संख्या पूर्व और उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। और वह 2, 4, 6, 8 संख्याओं में होने चाहिए।

Also Read: Viral Video: पति रणबीर कपूर को देख खुशी से चीख पड़ी Alia Bhatt, ऐसे जताया प्यार | Nation One

जानकारी के मुताबिक, खिड़की और दरवाजों की सम संख्या के अंत में 0 नहीं आना चाहिए। इसका मतलब 10, 20, 30, 40, 50 नही होनी चाहिए।

घर के माधयम से केंद्र स्थान यानी मुख्य द्वार होना चाहिए जिसे खुला होना चाहिए। वहीं मकान के बीच में चौक या आंगन में भारी वस्तुएं नहीं होना चाहिए। साथ ही घर के दरवाजे बाहरी ओर खुलने चाहिए।