Uttarakhand: किराए के मकान में चल रहा देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में किया गिरफ्तार | Nation One

uttarakhand

Uttarakhand: उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा लगातार फल फूल रहा है। राज्य के शहरी इलाकों में स्पा सेंटर और मसाज सेंटर के नाम पर जिस्म का धंधा खूब चल रहा है।

लेकिन अब बात किराए को मकानो तक आ पहुची है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। बता दे कि रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।

जब कॉलोनीवासियों ने शिकायत दर्ज कराई तब पुलिस ने मामले मे दबिश दी तो संचालिका सहित महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttarakhand: रुद्रपुर में चल रहा देह व्यापार

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र के छतरपुर निकट गायत्री विहार में एक महिला द्वारा किराए पर मकान लिया गया था और उसमें देह व्यापार का धंधा चलाती थी। बता दें कि महिला के घर में संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता था जिसकी वजह से कॉलोनी में माहौल खराब हो रहा था।

जिस वजह से कॉलोनी निवासियों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। नोडल अधिकारी सीओ पंतनगर अमित कुमार के नेतृत्व में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने जब उस घर पर छापा मारा, तो मौके पर संचालिका सहित महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

केवल इतना ही नही पुलिस को काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

वहीं पूछताछ के दौरान पता लगा कि अधिक पैसे कमाने के लालच में उसने यह कार्य शुरू किया और प्रति ग्राहक से 500 से लेकर ₹1000 कमीशन और काम करने वाली युवतियों से आधा पैसा वसूल करती थी।

इसे भी पढ़े – Uttarakhand: SPA Centre पर मसाज कराने गए प्रॉपर्टी मालिक का अश्लील वीडियो बना, मांगे 20 लाख, पढ़े पूरी खबर| Nation One

हालंकि देह व्यापार करते पाये जाने पर संचालिका सहित तीन युवतियों व दो युवकों पर जुर्म धारा 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यपार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत थाना पन्तनगर में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Uttarakhand: गिरफ्तार अभियुक्त के नाम

  • चन्दन मण्डल उम्र 20 पुत्र खोखन मण्डल निवासी काली नगर, जिला ऊधम सिंह नगर
  • विश्वजीत सरकार उम्र 22 पुत्र विभास सरकार निवासी कालीनगर, जिला ऊधम सिंह नगर
  • पिंकी हाजरा उम्र 28 पत्नी संजय हाजरा निवासी ग्राम सुलाटी निमतला, जिला हावड
  • अंजली उम्र 30  पुत्री सुखई प्रसाद निवासी भमरौला, जिला ऊधम सिंह नगर
  • संचालिका– रेनू सरकार उम्र 56 पत्नी सुकुमार सरकार निवासी नेता जी नगर, जिला ऊधमसिंह नगर