देहरादून: प्रदेश में 12 जिलों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। वहीं चुनाव के नतीजों को लेकर प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिख रहा है। अब देखना ये होगा कि जनता ने किसका साथ दिया और किसे नकारा।
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव तीन चरणों मे…
आपका बता दे कि उत्तराखंड में पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए गए। जिसमें कुल 3006378 वोट पड़े हैं। करीब 35600 प्रत्याशियों ने चुनाव में हिस्सा लिया। सबसे पहले जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम सामने आने की संभावना है।
जिसमें कुल 356 सीटों पर मतदान हुआ है। ग्राम प्रधानों के 7485 में 124 पद रिक्त रहे थे और क्षेत्र पंचायत सदस्याें के 2984 पदों में से 10 पद रिक्त रहे हैं।
चुनाव रिजल्ट अपडेट…
- लोहाघाट ब्लॉक क्षेत्र में जाखजिंड़ी से पुष्पा कलौनी क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं। खटीमा में पहले राउंड में पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां कुटरी से वार्ड सदस्य सुनील सिंह 101 मत विजयी हुए हैं।
- द्वाराहाट में रणां से देवकी देवी, मांसर से हेमा देवी सरस्वती, सतीनौगांव से भावना सती, तैलीसुनौली से हेमा बिष्ट, सैलीसुनोली से इंद्र सिंह, कफड़ा से दिनेश चंद्र कबड़वाल तथा उड़ीसा से दिनेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्रधान पद पर विजय प्राप्त की है। इसके अलावा बड़ैत से रेखा बिष्ट ने तथा बनोली से प्रशान्त सिंह ने एक-एक वोट से जीत दर्ज की है।
- हल्द्वानी में लाखनमंडी से प्रधान पद पर भावना बजेठा को 467 वोट मिले हैं। भावना ने 14 मतों जीत दर्ज की है। कुंवरपुर से निवर्तमान प्रधान हरेंद्र बिष्ट की पत्नी चित्रा बिष्ट जीती हैं। चित्रा को 489 वोट मिले हैं। लच्छामपुर से तनुजा पांडे 505 वोट से जीती हैं।
- खटीमा विकासखंड में प्रधान पद के दावेदार नीरज सिंह ग्रामसभा कुटरी से निर्वाचित हुए हैं। ग्राम सभा गैलरी चकरपुर से पूनम देवी तथा गौर पटिया से अनिल चंद ग्राम प्रधान पद की सीट पर जीते हैं। पिथौरागढ़ के विण ब्लॉक के पाभै वल्दिया ग्राम पंचायत से राजेंद्र प्रसाद लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। राजेंद्र को 98 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर को 68 मत मिले हैं।
- बाजपुर के ग्राम गजरौला से हरजिंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। लोहाघाट जिले के बाराकोट में फरतोला, तल्ला बापरु ओर झिरकुनी का प्रधान पद के परिणाम घोषित हो चुके हैं। फरतोला में ममता देवी ने 87 मतों के साथ जीत दर्ज की है। तल्ला बापरु में कमला देवी और झिरकुनी में राजेश जोशी ने जीत दर्ज की है।
- नैनीताल के भीमताल, ओखलकांडा,धारी, बेतालघाट, रामगढ़ ब्लॉक में शुरू हुई वोटों की गिनती। करीब 10 ग्राम प्रधानों ने जीत दर्ज की है। जिनमें नौकुचियाताल के चुनौती गांव से आरती, मलवताल से लक्ष्मण सिंह, डेहरा गांव से मनोज चुनौतियाँ, अमिय से रेनू मेहरा, पस्तोता से खासटी राघव विजयी हुये हैं।
- चंपावत में 5 पदों पर प्रधान निर्वाचित हो गए हैं। गांव चौड़ राजपुरा ,कारी, तामली , बचकोट और तल्ली चौकी से प्रधान निर्वाचित हुये हैं। मुन्नी देवी तामली से, भावना जोशी बचकोर से पुष्कर सिंह, चौड़ा राजपुरा से, जितेंद्र सिंह तल्ली चौकी से जीत दर्ज की है।
- रुद्रप्रयाग से भी पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। यहां बाडब से सुमन देवी, सेनाग्रसारी से शिव प्रसाद, अखौड़ी से रेखा देवी, मचकड़ी से मधुदेवी, कन्दी से मीना देवी और डांगी बांगर से संध्या ध्यानी प्रधान पद पर विजयी हुई हैं।
- ऊधमसिंहनगर के गदरपुर की ग्राम सभा श्रीरामपुर से ललिता विश्वास, बुकसोरा से मनदीप कौर, आनंद खेड़ा से इंद्रपाल सिंह, चंदन नगर से विकास सरकार, जयनगर से दीपक पाल और विजय नगर से हरविंदर कौर प्रधान पद पर विजयी रहे हैं।
- रुद्रपुर के जवाहनगर से बीडीसी सीट पर लता पटवाल और जवाहरनगर-2 से पंकज कोरंगा जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। वहीं रुद्रपुर के खमियां नं दो में रीता कोरंगा बीडीसी सदस्य बनीं हैं।
- रुद्रपुर ब्लॉक की किच्छा तहसील में शांतिपुरी खमिया नं 2- चंद्रकला कोरंगा, शांतिपुरी 3- राहुल तिवारी, जवाहर नगर- दीपा कांडपाल, शांतिपुरी-1 -विमला जोशी, गड़रिया बाग-गीता देवी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है।
- खटीमा विकासखंड में से नीरज सिंह ग्रामसभा कुटरी से प्रधान बने हैं। गैलरी चकरपुर से पूनम देवी, गौर पटिया से अनिल चंद ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:IIM के कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हनुमान जी को बताया प्रबंधन का सर्वश्रेष्ठ गुरु