Uttarakhand News : केंद्र ने IAS संधु को किया रिलीव, संभालेंगे मुख्य सचिव की कुर्सी | Nation One

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद को संभालने के साथ ही नौकरशाही में भी बड़ा बदलाव शुरू हो गया है। केंद्र में NHAI चेयरमेन सुखबीर सिंह संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनने जा रहे हैं।

एसएस संधू 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें केंद्र से उत्तराखंड के लिए रिलीव कर दिया गया है। बता दें कि संधू उत्तराखंड कैडर के IAS है।

वहीं अब राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बदलने का आदेश किसी भी वक्त हो सकता है। मुख्यमंत्री धामी के आग्रह के बाद केंद्र ने एसएस संधू को उत्तराखंड के लिए रिलीव कर दिया है।