उत्तराखंड: गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिरी मैक्स, तीन की मौत, छह लोग घायल

अनियंत्रित होकर गिरी मैक्स

टिहरी: टिहरी के घनसाली में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टिहरी जिले के थाना घनसाली के केपार्स से घनसाली जा रहा एक बोलेरो वाहन (UK07 TC 2075) करीब 12 बजे छतियारा में अचानक अनियंत्रित हो गया और दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर, चमियाला में भर्ती कराया।

मृतकों के नाम…

  •  बीरबल पुत्र अब्बल सिंह(40 वर्ष),
  • सब्बल लाल पुत्र गंगा दास(35 वर्ष)
  • शौकीन राणा पुत्र बच्चन सिंह(50 वर्ष)

घायलों की सूची…

  • नीरज कठैत पुत्र धनवीर सिंह, उम्र 22 वर्ष लगभग, निवासी सेम बासर(ड्राइवर)
  •  संतोष पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी केपार्ष, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा
  • नीरज पुत्र प्रकाश, उम्र 22 वर्ष
  • विजयपाल पुत्र दिनेश सिंह, उम्र 17 वर्ष
  • प्रदीप लाल पुत्र शांतिलाल, उम्र 24
  • उमेश सिंह पुत्र नामालूम, 30 वर्ष लगभग, निवासी उपरोक्त और पूजा पुत्री प्यारे लाल।

ये भी पढ़ें: Video: आखिर क्यों भाईजान ने कहा कि “मुझे बैन ही कर दो”…