Uttarakhand: नैनीताल के रामनगर में दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में बही कार, 9 लोगों की मौत | Nation One

Uttarakhand: उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। बता दें कि नैनीताल के रामनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, ढेला नदी में पर्यटकों से भरी अर्टिगा कार बह गई। जिसमें 9 लोगों ने जान गवां दी लेकिन एक महिला को सकुशल बचा लिया गया है।

Uttarakhand: पंजाब के पर्यटक भी थे शामिल

बताया जा रहा है कि कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें से एक को सकुशल बचा लिया गया है। साथ ही राहत-बचाव कार्य चल रहा है। हालांकि घटनास्थल से सभी शव बरामद हो चुके हैं। हादसे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंजाब के कुछ पर्यटक भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह 5 बजे की है। घटना पर एसडीएम गौरव चटवाल ने कहा कि हादसे में 3 पुरुष और 6 महिलाओं की मौत हुई है।

Also Read: Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सीने में मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, सबसे लंबे कार्यकाल में रहे पीएम | Nation One

यह तीनों पुरुष पटियाला पंजाब के थे और दो महिलाएं रामनगर की रहने वाली थीं। और बाकी चीजें जांच-पड़ताल के बाद ही सामने आएंगी।

Uttarakhand: चश्मदीद गवा ने किया हादसे का विवरण

दरअसल हादसे का कारण कार का तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है। मामले में चश्मदीद का बयान भी सामने आया है।

Also Read: UP 13 Expressway: 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, अब उठा सकेंगे सीधा दिल्ली से बुंदेलखंड जाने का लुप्त | Nation One

बता दें कि चश्मदीद ब्रह्मपाल ने कहा कि उन्होंने कार सवार पर्यटकों को रोकने की बहुत कोशिश की। लेकिन वो लोग नहीं माने। जिसके बाद इतना बड़ा हादसा हो गया, और 9 लोगों की जान चली गई।