UP News : सीएम योगी बोले- किसानों के लिए कार्य कर रही डबल इंजन सरकार | Nation One

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ आज किसान दिवस के अवसर पर यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया।

UP News : चौधरी साहब ने कृषि क्षेत्र को समर्पित कर दिया था अपना जीवन

सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद चौधरी साहब ने स्पष्ट कर दिया था कि कृषि और किसानों की तरक्की के साथ ही भारत आगे बढ़ सकता है। किसान की समृद्धि ही भारत की समृद्धि होगी।

उन्होंने अपना पूरा जीवन कृषि क्षेत्र को समर्पित कर दिया वह जो चाहते थे, आज की भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और यूपी सरकार कार्य कर रही है।

UP News : यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर करने का सपना देखा है. इसके लिए यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने का लक्ष्य है। यह तभी सम्भव होगा जब कृषि क्षेत्र का विकास हो। हमारी सरकार इस दिशा में कई कार्य कर रही है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक एकड़ की खेती में किसान को 15 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। प्राकृतिक खेती करने पर यह खर्च केवल एक हजार रुपये रह जाएगा। बुंदेलखण्ड के सभी जिलों में प्राकृतिक खेती को शुरू कराया गया है।

Also Read : UP News : सीएम योगी ने दिया गंगा को साफ करने का फरमान, पढ़ें पूरी खबर | Nation One