राजनीतिक गलियारों से आज की 2 बड़ी खबरें, हरक सिंह को मिल सकती है उत्तराखंड की कमान | Nation One

उत्तराखंड में ठीक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस में नेता दल बदल कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ दिल्ली रवाना हुए हैं। उत्तराखंड भाजपा में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के कयास शुरू हो गए हैं।

हालांकि इस बार सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहुत ही चौंकाने वाला फैसला भी पार्टी आलाकमान कर सकता है। जी हां कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस गोत्र के एक मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान सौंप सकती है।

सूत्र बताते हैं हरक सिंह रावत को पार्टी जिम्मेदारी अध्यक्ष के रूप में सौंप सकती है। हालांकि अगर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी नहीं दी गई तो चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

सूत्र बताते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरक सिंह रावत को दिल्ली बुलाया है माना जा रहा है। और हरक सिंह रावत दिल्ली भी रवाना हो गए हैं साथ मे उमेश शर्मा काऊ भी गए है।

साथ ही खबर यह भी मिली है कि जल्द ही कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश विरमानी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता उनके संपर्क में हैं और दो चार दिन में विरमानी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

आपको बता दें कि विरमानी देहरादून में अच्छी राजनीतिक पकड़ रखते हैं। वह कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी के साथ ही दून चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, देहरादून क्लब, रोटरी आदि के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष की भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।