कांग्रेस पार्टी के आज 134 साल हुए पूरे, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने काटा केक

कांग्रेस पार्टी के आज 134 साल हुए पूरे, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने काटा केक

दिल्ली: आज देश की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अपना 134 वां स्थापना दिवस मना रही है। वही इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया। कांग्रेस पार्टी के 134 साल पूरे होने पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी है। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में ट्रक और छोटा हाथी की आपस में भिड़ंत, दो की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

वही इस दौरान राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर केक भी काटा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को मात देकर कांग्रेस पूरे जोश में है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसे पार्टी के लिए एक बड़े बूस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बघेल की संवेदनशीलता से बुजुर्ग हबीबुर्रहमान को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।’ उन्होंने कहा, ‘इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए। यह आंदोलन कांग्रेस है।’