
छेड़छाड़ करने पर महिला ने युवक को दिया जिंदगीभर का दर्द, चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट
मुबंई: निर्भया कांड के बाद वुमेन क्राइम को लेकर यूएई की तरह सख़्त कानून भारत में लाने की मांग की गई थी। रेप करने पर सरेआम आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट देने वाले कानून को हमारी सरकार ने तो नहीं अपनाया लेकिन हां देशवासी जरूर अपनाने लगे है। महाराष्ट्र के थाणे के जुनी डोंबिवली में एक युवक ने महिला को छेड़ा तो महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी युवक का प्राइवेट पार्ट का काट दिया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की रैली में जा रही थी स्कूल बस, लेकिन रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, 45 छात्र घायल
जुनी डोंबिवली में रहने वाले 30 साल का तुषार पुजारे कुछ दिनों से एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जिससे परेशान होकर पीड़ित महिला ने अपने दो साथियों की मदद से युवक तुषार को नांदिवली के एक मैदान में बुलाया और उसकी पिटाई कर उसका गुप्तांग काट दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके साथियों को कब्जे में लेते हुए कार्रवाही शुरू कर दी है। और तुषार को डोंबिवली एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।