अगले 24 घंटे शीतलहर की चपेट में रहेगा समूचा उत्तराखंड, बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड..
देहरादून: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से आजकल समूचा उत्तराखंड शीतलहर के चपेट में है। लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तराखंड के निचले इलाकों में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे की वजह से परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को देर शाम पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
वही राजधानी में भी पिछले कई दिनों से हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। बता दे कि राजधानी में भी पाला पड़ने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 22.7 और रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वही एक बार फिर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों मे शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: बेरोजगार बैठे युवाओं को मिल रहा सेना में भर्ती होने का बेहतरीन मौका, पढ़िए पूरी खबर
उत्तराखंड में पड़ रही यह कड़ाके की ठंड अब लोगों की जान की दुश्मन बन रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब निचले इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से कई लोगों की जाने चली गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शीतलहर के साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा भी छा सकता है।