सोनू सूद ने अपने बर्थडे पर किया 3 लाख नौकरियां देने का ऐलान | Nation One

कोरोना काल में प्रवासियों की मदद के लिए सबसे आगें आए एक्टर सोनू सूद का आज यानी 30 जुलाई को 47वां जन्म दिन है। सोनू सूद इस घड़ी में कई प्रवासियों के लिए फरिशते का रुप साबित हुए है।

वहीं वह अपने बर्थडे पर भी लोगो की मदद करने से पीछे नही रहें। उन्होनें सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वे अब प्रवासियों को नौकरी दिलवाने में मदद करेंगे। बाढ़ से प्रभावित बिहार और असम में वे इस मुहिम को तेजी से चलाने वाले हैं।

बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद ने अलग-अलग तरीके से लोगों तक मदद पहुंचाई है। हाल ही में उन्होंने एक किसान को दो बैल दिए थे ताकि उन्हें खेत जोतने में मदद मिल सके। सोनू ने एक और किसान को ट्रैक्टर तक का तोहफा दिया था।

 

नेशन वन से दीक्षा नेगी की रिपोर्ट