समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव हुए कोरोना पॉजिटिव | Nation One

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई है। उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। हालांकि उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं अखिलेश यादव ने ट्विट कर कहा है कि, माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे।

बता दें कि, 80 साल के मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत भी रहती है। इस साल मई में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।