सिंगरौली (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को अरहर, मसूर, चना, सरसों जैसी तमाम फसलों का भारी नुकसान हुआ है। जिले में कई ऐसे किसान हैं जो सिर्फ खेती पर निर्भर रहते हैं, जिनकी फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
इस बात को गंभीरता से लेते हुए सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गिरजा पांडे, चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, अरविंद दुबे सहित तमाम भाजपाइयों ने जिले के कई जगहों पर जाकर बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से जो फसलों का नुकसान हुआ है उस का जायजा लेते नजर आए।
भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल द्वारा कहा गया कि जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी जांच कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से उपेन्द्र दुबे की रिपोर्ट