सिंगरौली (मध्यप्रदेश): 22 वर्षीय गर्भवती महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

सिंगरौली (मध्यप्रदेश):  मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 22 वर्षीय एक गर्भवती महिला ने जहर खा लिया, जिसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

सिंगरौली में आरती बसोर पति बसंतलाल निवासी हरैया ने जहर का सेवन करके अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है, परिजनों ने आनन-फानन में उपचार हेतु उसे बैढ़न जिला अस्पताल रेफर किया।

महिला का अभी उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालात अभी गम्भीर बनी हुई है, उनके इलाज की पूरी कोशिश की जा रही है।

सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से उपेन्द्र दुबे की रिपोर्ट