वेब स्टोरी

50 हज़ार का इनामी अपराधी शाका मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

अलीगढ़- जट्टारी पुलिस ने आखिरकार लंबे समय से फरार चल रहे 50 हज़ार के इनामी बदमाश शाका को 3 दिसंबर की आधी रात के बाद मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। कुख्यात शाका इससे पहले तीन बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था।

देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ओमप्रकाश उर्फ शाका यमुना एक्सप्रेसवे के पास दिखाई दे सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घांघौली कट के पास पहुँच गई। वहीं उनकी आमने-सामने शाका से भिड़ंत हो गई। पुलिस को देखते ही शाका ने फायरिंग शुरू कर दी। इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ थी, इसलिए जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के दौरान गोली उसके पैरों में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। एसपी देहात अमृत जैन ने घटना में शाका के घायल होने की पुष्टि की। मुठभेड़ में एसओजी, सर्विलांस टीम और टप्पल थाने की पुलिस संयुक्त रूप से शामिल थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर भी शाका पुलिस को धोखा देकर भागने में सफल हो गया था, जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया था। शाका पर जानलेवा हमला करने, मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने और सिपाही देव दीक्षित को घायल करने जैसे संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed